{"_id":"66e324124182c65efa0e9359","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-112947-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: इंटर की पढ़ाई के लिए 13 किमी दौड़ रहे बजौन के छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: इंटर की पढ़ाई के लिए 13 किमी दौड़ रहे बजौन के छात्र-छात्राएं
Thu, 12 Sep 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम पंचायत बजौन के छात्र- छात्राएं इंटर की पढ़ाई करने के लिए 13 किमी की दौड़ लगा रहे हैं। ग्राम पंचायत में हाई स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई न होने से छात्र-छात्राओं को अन्यत्र जाना पड़ता है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजौन में हाईस्कूल के बाद यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए जीआईसी धौन या फिर द्यूरी जाना होता है।
जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर बजौन ग्राम पंचायत के छात्र-छात्राओं को इंटर की पढ़ाई के लिए कुल 13 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। हाईस्कूल का उच्चीकरण न होने का खामियाजा छात्र- छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश भट्ट ने बताया कि अनेक बार हाईस्कूल का उच्चीकरण कर इंटरमीडिएट करने की मांग उठाई गई थी लेकिन अभी तक उच्चीकरण न होने से यहां अध्ययनरत 143 छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 10वीं की पढ़ाई होने के बाद छात्र-छात्राओं के लिए जीआईसी धौन और द्यूरी ही पढ़ाई का विकल्प है।
डेढ़ हजार से अधिक आबादी के ग्रामीण परेशान
चंपावत। करीब डेढ़ हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत में बच्चों की पढ़ाई आसान नहीं है। बजौन, घंगाल, ईजरा, खाण, छिनाड़, आगर सहित अन्य गांवों के बच्चे पढ़ाई के लिए द्यूरी जाते हैं। यहां 450 से अधिक वोटर हैं।
विज्ञापन
जिले में पूर्व में भेजे गए प्रस्तावों का भी अभी उच्चीकरण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की ओर से स्कूलों के उच्चीकरण की मांग के बाद शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ, चंपावत।