{"_id":"6839eafbb94bfb5a3e0bb37f","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1019-124596-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप
Fri, 30 May 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 30 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट प्रदर्शन करते सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। सोर घाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक में मांगे पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। गल्ला विक्रेताओं ने प्रदर्शन कर शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को एनेक्सी भवन में तेज सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक पुराने बकाया बिलों का भुगतान नहीं होता और मानदेय के संबंध में ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वह ई-पास मशीन से राशन वितरण का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि भुगतान न होने की स्थिति में वह राशन वितरण कार्य रोक देंगे।
जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा ने बताया कि जल्द ही अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जनपदों के विक्रेताओं की संयुक्त बैठक की जाएगी। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर शासन-प्रशासन ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो राशन विक्रेता सामूहिक इस्तीफा देंगे। बैठक में हरीश चतुर्वेदी, राम सिंह , प्रदीप लड़वाल, विक्रम सिंह ढेक, कुलदीप सिंह , राजेंद्र सिंह, सलीम जावेद, सतीश चंद्र बगौली, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।