{"_id":"66f69267953164a422032ea0","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1019-113553-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाराकोट के डोबाभागू में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त, पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाराकोट के डोबाभागू में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त, पानी की किल्लत
Fri, 27 Sep 2024 04:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बीते दिनों हुई बारिश में बाराकोट ब्लाॅक के डोबाभागू की क्षतिग्रस्त पेयजल योजना ठीक नहीं होने पर गांव में पेयजल का संकट है। ग्रामीण गधेरों से दूषित पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान हेमा तिवारी, शेखर तिवारी, गुमानी राम आदि ने बताया कि भारी बारिश में करीब 13 दिन पूर्व गांव की पेयजल योजना ध्वस्त हो गई थी। पेयजल योजना ध्वस्त होने से गांव के 50 परिवारों के लोग लंबी दूरी तय कर गधेरों से दूषित पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। दूषित पानी पीने से संक्रामक रोगों का खतरा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक अदद हैंड पंप तक नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल योजना की मरम्मत के लिए जल संस्थान को नौ दिन पहले ज्ञापन दिया था लेकिन अब तक विभाग ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। लोगों ने जल संस्थान से जल्द पेयजल योजना का प्रस्ताव बनाकर ठीक करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द पेयजल योजना सुचारु न हुई तो सभी ग्रामीण आंदोलन करेंगे।