{"_id":"66edae0494c6d6925f0e5846","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1019-113271-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खाली बर्तनों के साथ ग्रामीणों का जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खाली बर्तनों के साथ ग्रामीणों का जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन
Fri, 20 Sep 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के पम्दा गांव में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। गांव में आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के समाधान की मांग के लिए खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ नारे लगाए। ग्रामीण रुकमणी जोशी, जानकी देवी आदि ने बताया कि गांव के लिए सलना योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। बारिश से योजना के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे, तब से पेयजल आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संस्थान लाइन की मरम्मत करने में हीला हवाली कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग पानी नहीं आने के बाद भी बिल थमाता है।
ग्रामीण पंकज जोशी, मोहन जोशी आदि ने बताया कि गांव में मौजूद एक मात्र नौले में सुबह से लेकर शाम तक पानी भरने के लिए भीड़ लगी रहती है। ग्रामीणों ने शीघ्र जलापूर्ति करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर जल संस्थान के अभियंता प्रशांत वर्मा ने बताया कि बारिश के दौरान सलना-पम्दा पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल संस्थान कर्मी लगातार लाइन ठीक करने में लगे हुए हैं। शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।