फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: न्यायिक बंदीगृह से फरार दुष्कर्म का आरोपी बिनवालगांव के जंगल से दबोचा

Sat, 14 Sep 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 14 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
लोहाघाट (चंपावत)। न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। दो दिन बाद फरार बंदी को पकड़ने के बाद पुलिस को राहत मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में शंकर लाल चौधरी (32) निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना सिसैया, नगर पालिका बेटकोट, महेंद्र नगर, जिला कंचनपुर नेपाल न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट में बंद था। बीते 12 सितंबर को सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया था। बंदी के जेल से फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मची हुई थी। एसपी अजय गणपति के दिशा निर्देशन में फरार बंदी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम आरोपी शंकर के थाना रीठासाहिब क्षेत्र के बिनवालगांव के जंगल में होने की सूचना पर थाना अध्यक्ष कमलेश भट़्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोप है कि जंगल क्षेत्र में पुलिस टीम की ओर से उसे पकड़ने के प्रयास के दौरान शंकर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने स्वयं के बचाव के लिए आरोपी के खिलाफ जवाबी फायरिंग की। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने के दौरान गिरने से आरोपी को कुछ चोटें आई हैं। आरोपी को बिनवालगांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक कारतूस और दो खोखे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर आत्मघाती हमला करने और अवैध शस्त्र रखने पर थाना रीठासाहिब में धारा 109 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थाना साहिब कमलेश भट़्ट, तेज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, दीपक बिष्ट, हरीश नाथ, मनोज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल को लेकर सवाल
लोहाघाट। विचाराधीन बंदी शंकर के पास से बरामद पिस्टल कई सवाल खड़े कर रही है। फरार होने के बाद आरोपी के पास पिस्टल कहां से आई। यह चर्चा का विषय बना है। सवाल है कि क्या इसने पहले से यह पिस्टल कहीं छुपाई थी और या इसने किसी से ली है। सुनियोजित तरीके से वह पाइप के रास्ते भागा और पिस्टल लेकर पुलिस धरपकड़ के दौरान फायर भी कर दिया। इससे इसके शातिर होने का अंदेशा लग रहा है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed