{"_id":"66d9e9ad5c371a809e06ce71","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1007-112624-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 7.58 किमी आंतरिक सड़कें होंगी हाटमिक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 7.58 किमी आंतरिक सड़कें होंगी हाटमिक्स
Thu, 05 Sep 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में आबादी के अधिक घनत्व को देखते हुए बेहतर सड़कों का जाल बिछाने का कार्य तेज हो गया है। लोनिवि ने सीएम घोषणा के तहत टनकपुर की 7.58 किमी आंतरिक सड़कों को हाटमिक्स करने के लिए 6.59 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर दिया है। बनबसा में शहीद द्वार से केनाल तक इंटर लाकिंग टाइल्स मार्ग 1.4 किमी के लिए 1.13 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में आंंतरिक मार्गों को बेहतर बनाने को मुख्यमंत्री धामी ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में टनकपुर में सड़कों के हाटमिक्स करने की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल है। लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि टनकपुर की आंतरिक सड़कों का प्रस्ताव तैयार कर दिया है। सब डिविजन के माध्यम से शासन को भेजा जा रहा है। जल्द ही प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई। इधर, एई संजीव भट्ट ने बताया कि बनबसा में शहीद द्वार से कैनाल तक 1.4 किमी लंबे इंटर लाकिंग टाइल्स मार्ग की डीपीआर स्वीकृत हो गई है। राज्य योजना में शामिल प्रस्ताव में टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरु हो जाएगी।