{"_id":"66f6f43a67769d3e620d5276","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-113597-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएच बंद होने से रेफर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आ रहीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएच बंद होने से रेफर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आ रहीं दिक्कतें
Fri, 27 Sep 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच स्वाला में पिछले दो सप्ताह से बंद है। इससे रेफर मरीजों ले जाने में परेशानी हो रही है। रेफर मरीजों को 108 से वाया देवीधुरा हल्द्वानी ले जाया जा रहा है। मरीजों को ले जाने में नौ घंटे से अधिक समय लग रहा है, लेकिन ऑलवेदर सड़क पर बाया टनकपुर हल्द्वानी जाने में पांच घंटे लगते हैं। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्वाला में 12 सितंबर से ऑलवेदर सड़क डेंजर जोन स्वाला पर मलबा आने से बंद है। लगातार पहाड़ी से गिरते मलबे और बोल्डर के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। इससे 108 वाहन से 14 मरीजों को वाया देवीधुरा हल्द्वानी ले जाया गया है। 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी पहुंचने में नौ घंटे का समय लग रहा है। इससे मरीजों के साथ ही तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पिछले 15 दिनों से एनएच बंद होने से 14 मरीजों को 108 वाहन से वाया देवीधुरा हल्द्वानी ले जाया गया है। इसमें मरीजों को हायर सेंटर पहुंचाने में अधिक समय लग रहा है। - कमल शर्मा, प्रभारी 108 आपात सेवा, चंपावत।