{"_id":"66edadac39d5e499b90856e8","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-113280-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आज तीसरे दिन भी 12 बजे तक बंद रहेगा एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आज तीसरे दिन भी 12 बजे तक बंद रहेगा एनएच
Fri, 20 Sep 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर 21 सितंबर को 12 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी। जिले में बीते दिनों हुई अतिवृष्टि और भूस्खलन से एनएच पर स्वाला में पहाड़ी से अत्यधिक मलबा आ रहा है। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि सुरक्षित यातायात के लिए सुधारात्मक कार्य किए जाने हैं। इस वजह से टनकपुर से चंपावत तक एनएच 21 सितंबर को सुबह छह से 12 बजे तक यातायात के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। बताया कि दोपहर 12 बजे से छह बजे तक छोटे वाहन और इसके अतिरिक्त केवल अति आवश्यक सेवाओं के वाहन आ जा सकेंगे। शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। संवाद
विज्ञापन