{"_id":"680fb6319d45c97d6d09d9ff","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-alm1003-123268-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा की धर्मशाला में सोलर प्लांट लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा की धर्मशाला में सोलर प्लांट लगाने की मांग
Mon, 28 Apr 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में स्थित एकमात्र धर्मशाला में सोलर प्लांट लगाने के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने सीएम को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला जरूरतमंद वर्ग के लिए वरदान है।
बनबसा की धर्मशाला क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायियों के सहयोग से निर्मित हुई है। इसमें जरूरतमंदों को सस्ते में अपने विवाह आदि जैसे कार्यक्रमों के लिए धर्मशाला का सहारा लेना पड़ता है। बनबसा छोटा क्षेत्र होने से धर्मशाला की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं है जिससे खर्चे पूरे किए जा सकें। जरूरतमंद लोगों से कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मनमानी रकम वसूलना भी उचित नहीं होगा। उन्होंने सीएम से धर्मशाला में बिजली खर्च बचाने को सोलर प्लांट लगाने की मांग की है। उधर धर्मशाला व्यवस्थापक मोहन सिंह बिष्ट ने भी धर्मशाला की माली हालत देखते हुए सरकार से सहयोग करने की अपील की है। संवाद