{"_id":"66b7a3c11dd372d0d50ffe03","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-alm1003-111393-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बमनपुरी और आनंदपुर में तेंदुए दिखाई देने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बमनपुरी और आनंदपुर में तेंदुए दिखाई देने से दहशत
Sat, 10 Aug 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में दो शावकों के साथ दो तेंदुए दिखाई देने से शुक्रवार रात बनबसा के बमनपुरी और आनंदपुर गांव के लोग डरे सहमे रहे। रात भर वन विभाग कर्मी भी ग्रामीणों के साथ तेंदुओं पर नजर बनाए रहे।
बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी ने बताया कि बीती रात गांव में एक साथ दो तेंदुए और दो शावक दिखाई देने से गांव में डर का माहौल है। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचे। कुछ समय बाद चारों तेंदुए आनंदपुर गांव की ओर निकल गए। रात भर वन विभाग कर्मी और ग्रामीण तेंदुओं पर नजर बनाए रहे। बाद में शावक और तेंदुए अंधेरे में कहीं अन्यत्र निकल गए। ग्रामीणों ने शीघ्र गांव की सीमा पर सोलर फेंसिंग और सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।