फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face for water.

चंपावत में रात में भी पानी ढो रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
People face for water.
चंपावत में रात में हैंडपंप से पानी भरते छोटे बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/पाटी। चंपावत नगर क्षेत्र में पेयजल संकट के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसके चलते लोग हैंडपंप और नौलों से दिन के अलावा रात में भी पानी ढोने को मजबूर हैं। शहर को जरूरत का एक तिहाई पानी ही मिल रहा है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि जलस्रोतों में 20 प्रतिशत की कमी आने से एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। क्वैराला पंपिंग योजना का एक माह के भीतर संचालन होने से पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। चंपावत शहरी क्षेत्र को रोजाना 23.60 लाख लीटर पेयजल की जरूरत है लेकिन वर्तमान में आठ लाख लीटर से भी कम पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

उधर, पाटी में इसी साल शुरू हुई कोरा पेयजल योजना से भी पाटी के लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। 4.78 करोड़ रुपये की इस योजना का इसी साल चार जनवरी को उद्घाटन हुआ था, लेकिन योजना का पंप खराब होने से काफी हिस्से को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते लोग हैंडपंप और नौलों से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने दोषपूर्ण पेयजल वितरण को भी पानी की किल्लत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सोनू जोशी, रजत मौनी, कैलाश भट्ट, प्रकाश, हरीश मौनी, दीपक फर्त्याल, राहुल बोहरा, दिनेश, राहुल आदि ने योजना की खामी दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed