फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people disappointed for no action against illegal butchershop

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई न होने से रोष

Mon, 01 May 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट, चंपावत Updated Mon, 01 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
नगर के मल्ली चांदमारी (फर्नहिल) में अवैध रूप से चलाए जा रहे बूचड़खानों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुस्साए लोगों ने आंदोलन का मन बनाया है। लोगों का कहना है कि बूचड़खानों के कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया हैै।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर चतुर्वेदी, अनूप सक्टा, महेश चंद्र जोशी, खुशाल सिंह मेहता, जानकी देवी, दीपक जोशी, गंगा देवी, माधवी देवी, सूरज सिंह, आदित्य आदि का कहना है कि चांदमारी वासियों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय, नगर पंचायत, थानाध्यक्ष लोहाघाट, विधायक, जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर बूचड़खानों से हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की थी। परंतु एक माह का समय बीतने के बावजूद किसी ने भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बूचड़खानों द्वारा खुले में फेंकी जा रही गंदगी से हर समय आवारा कुत्ते सड़कों में घूमते रहते हैं, जो आए दिन लोगों, महिलाओं ओर स्कूली बच्चों पर झपट रहे हैं। गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने का डर भी सताने लगा है। लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए बूचड़खाने बंद न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed