{"_id":"64b1857541c1bfa74f0e62b4","slug":"people-deprived-of-banking-facilities-champawat-news-c-229-1-shld1009-499-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बैंकिंग सुविधाओं से महरूम लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बैंकिंग सुविधाओं से महरूम लोग
Fri, 14 Jul 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। तल्लापाल क्षेत्र के लोग बैंक की शाखा की मांग को लेकर फिर मुखर होंगे। इस इलाके में न बैंक की कोई शाखा है और न ही कोई एटीएम। इस वजह से यहां की 13 ग्रााम पंचायतों के लोगों को बैंक के काम के लिए 25 से 51 किलोमीटर दूर जाना होता है।
तल्लापाल के 13 (डांडा, ककनई, बुड़म, मथियाबांज, नौलापानी, झालाकुड़ी, धूरा, सिलाड़, सूखीढांग, बेतलाड़, श्यामलाताल, पोथ और कालीगूंठ) ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की कोई सुविधा नहीं है। ब्यानधूरा सेवा समिति के अध्यक्ष,तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति के संयोजक पंडित शंकर दत्त जोशी, सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी बैंक शाखा और एटीएम को लेकर कई बार पत्र भेज चुके हैं।
बैंक शाखा न होने से 800 से अधिक पेंशनर, कार्मिकों सहित 14 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। बैंक के काम के लिए लंबी दूरी की वजह से कई बार यहां के ग्रामीणों की दूसरे दिन घर वापसी हो पाती है। साथ ही बैंक न होने से जनधन के खातों से लेकर पेंशन, छात्रवृत्ति या समाज कल्याण की योजनाओं के लाभ को पाने के लिए पापड़ बेलने पड़ते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड सहकारी समिति के संयुक्त निबंधक एमपी त्रिपाठी का कहना है कि ग्रामीणों की बैंक की शाखा की मांग पर पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक से आख्या मांगी गई है। बैंक प्रबंधन मानकों के मद्देनजर अग्रिम कार्रवाई करेगा।