फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People became vocal about the problems of Barakot area

Champawat News: बाराकोट क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुखर हुए लोग

Fri, 14 Jul 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 14 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
People became vocal about the problems of Barakot area
बाराकोट क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाकर सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते क्षेत्र
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में अतिथि विश्राम गृह बनाने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रीय लोग लामबंद हो गए हैं। क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की मांग को लेकर जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न करने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। बगौली का कहना था कि बाराकोट में अतिथि विश्राम गृह बनाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कर इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने, तहसील में आवासीय अनावासीय भवनों का निर्माण करने, बंद पड़े आईटीआई का पुन: संचालन करने, प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने, बाराकोट में डिग्री कॉलेज खोलने, ब्लाक की सभी कच्ची सड़क को डामरीकरण से पक्का करने, बाराकोट तहसील में एसडीएम का पद स्वीकृत करने और स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति करने की मांग जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन के सामने वर्षों से उठाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

अब उपेक्षा सहन नहीं की जाएगी। मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो क्षेत्रीय लोग आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, सुनील वर्मा, प्रकाश सिंह, त्रिलोक सिंह, ओम प्रकाश, नारायण राम, कैलाश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed