फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People are depend on Public transport

बीस हजार की आबादी को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
People are depend on Public transport
जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा अन्य आंतरिक मोटर मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन के लिए लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। चंपावत जिला मुख्यालय के सबसे प्रमुख आंतरिक मार्ग चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग पर पड़ने वाली 20 हजार से अधिक की आबादी को आवागमन के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों को जहां अतिरिक्त किराए के रूप में अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं। वहीं एक समय के बाद मोटर मार्ग पर टैक्सियां नहीं मिलने से यात्रियों को पैदल ही अपने-अपने गंतव्यों की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

चंपावत से खेतीखान की 30 किलोमीटर की दूरी का टैक्सी का किराया 70 रुपये प्रति यात्री है। इस रूट पर टैक्सी यूनियन की ओर से 30 से अधिक टैक्सियों का संचालन किया जाता है। यात्रियों के लिए दिक्कत यह है कि खेतीखान और चंपावत से सुबह टैक्सी सेवा उपलब्ध है लेकिन दोपहर दो बजे बाद इस रूट पर टैक्सियों का संचालन कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमाना किराया देने की मजबूरी
चंपावत। आंतरिक मोटर मार्ग पर रोडवेज की बसें नहीं चलने के कारण प्राइवेट वाहनों में मनमाना किराया देना यात्री की मजबूरी बन गया है।
धन सिंह, यात्री।
यात्रियों को नहीं मिलती है सुविधा
चंपावत। प्राइवेट वाहनों में यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पाती है। टैक्सी वाहनों में यात्रियों को जानवरों की तरह ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है।
हरीश बोहरा, यात्री।
एक समय के बाद नहीं मिलती सेवा
चंपावत। आंतरिक मार्गों पर सुबह के समय तो टैक्सियां आसानी से मिल जाती हैं लेकिन दोपहर बाद टैक्सी सेवा मुश्किल से मिल पाती है।
नीरज सिंह, यात्री।
निर्धारित किराया वसूलने के हैं निर्देश
चंपावत। टैक्सी यूनियन से संबंधित सभी रूटों में वाहन चालकों को पूर्व से निर्धारित किराया वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।
एलएम भट्ट, टैक्सी संचालक।
कई स्थानों में जोखिम भरी है सड़क
चंपावत। चंपावत-खेतीखान मार्ग पर कई स्थानों में डामर उखड़ने के कारण सड़क कई जगहों पर जोखिम भरी हो गई है।
धीरेंद्र मुरारी, टैक्सी संचालक।
और बेहतर सुविधा देंगे
चंपावत। आंतरिक मार्गों की यात्रियों कीसेवा के लिए चलाई जा रही टैक्सियों के जरिए यात्रियों को और बेहतर सुविधा दी जाएगी।
मोहन गडक़ोटी, टैक्सी संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed