{"_id":"6575f4007ee05b7ad60c7ef4","slug":"pati-road-is-full-of-potholes-champawat-news-c-229-1-shld1009-3901-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गड्ढों से पटी है पाटी की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गड्ढों से पटी है पाटी की सड़क
Sun, 10 Dec 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
पाटी की छिनकाछीना-सिमलखेत सड़क की बदहाली। संवाद
पाटी (चंपावत)। 30 नवंबर तक गड्ढामुक्त सड़क के नारे के बीच पाटी क्षेत्र की छिनकाछीना-सिमलखेत सड़क आइना दिखा रही है। 22 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क से आवाजाही करना जोखिमभरा है। अब लोग इस सड़क की बदहाली को लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रमुखता से उठाएंगे।
छिनकाछीना-सिमलखेत सड़क पर थुवामौनी, मौनकांडा, चौड़ाकोट, डसिया, बरानी, टम्टाबगड़, सिमली और सिमलखेत गांव हैं। यहां की ढाई हजार से अधिक की आबादी को इस बदहाल सड़क से आवाजाही करने को विवश होना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि से लेकर प्रशासन तक से सड़क की हालत सुधार करने का अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन कहीं से कोई समाधान नहीं निकला। वहीं लोनिवि के जेई नीरज जोशी का कहना है कि छिनकाछीना से सिमलखेत सड़क पर डामर का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। गड्ढों को भरने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
बाक्स
पूर्ति निरीक्षक कार्यालय जाने वाले मार्ग के बुरे हाल
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियाचौड़ को जोड़ने वाली सड़क के बुरे हाल हैं। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय से लेकर कई महत्वपूर्ण संस्थान यहां है, लेकिन सड़क की दुर्दशा दूर नहीं हो पा रही है। सड़क का 50 मीटर हिस्सा तो गड्ढों से पटा पड़ा है। बदहाल मार्ग से आवाजाही करने से सरकारी राशन लाने ले जाने वाले वाहनों को भी असुविधा झेलनी पड़ती है। वाहन चालक हेम चंद्र, दीवान सिंह, प्रकाश कुमार आदि का कहना है कि टनकपुर से लोहाघाट राशन लाने में उतनी परेशानी नहीं होती, जितनी पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के पास के इस हिस्से में होती है। मालवाहक वाहनों के गड्ढों में जाने से आए दिन वाहनों में तकनीकी खराबी आ रही है। इधर पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी का कहना है कि मार्ग सुधारीकरण की निविदा की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही सड़क ठीक हो जाएगी।