फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pati and many locales of Lohaghat region are facing drinking water shortage

पेयजल किल्लत से जूझ रहे पाटी और लोहाघाट क्षेत्र के कई मुहल्ले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pati and many locales of Lohaghat region are facing drinking water shortage
किमतोली में पानी भरने के लिए लगी बर्तनों की लाइन। - फोटो : CHAMPAWAT
पेयजल किल्लत से जूझ रहे पाटी और लोहाघाट क्षेत्र के कई मुहल्ले
विज्ञापन

दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हैं ग्रामीण
पाटी (चंपावत)। पाटी क्षेत्र के लोग बीते पांच दिन से पानी की किल्लत से परेशान हैं। ग्रामीणों को दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। अब परेशानहाल लोगों ने पेयजल समस्या का समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्टेशन बाजार, शास्त्री मार्केट, न्यू कॉलोनी और मल्ली बाजार के लोग 31 जनवरी से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए कई बार गुहार लगाने के बाद भी सुधार नहीं हो सका। लोग हैंडपंप और गधेरों से पानी लाने को विवश हैं। सागर पाटनी, तारा सिंह, मनोज कुंवर, रमेश पाटनी, एलएस पाटनी, यशराज, पुष्पा, कमल भट्ट, मयंक गहतोड़ी, दीपक वर्मा, नवीन भट्ट, मदन पाटनी आदि ने दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के जेई सीएस पंत का कहना है कि जल्द ही खामी को दूर कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं लोहाघाट ब्लॉक के किमतोली क्षेत्र में भी लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इस इलाके में कोई सरकारी योजना नहीं है। पानी के लिए लोग मुख्य रूप से चंद हैंडपंपों पर आश्रित हैं। क्षेत्र के लोगों ने पानी की आपूर्ति को सुचारु करने के साथ वैकल्पिक उपाय करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 04 सीपीटी 10पी व 11पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed