{"_id":"570fe07d4f1c1b833c4a6b8a","slug":"parking-must","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग न होने से सुबह से ही लग रहा है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग न होने से सुबह से ही लग रहा है जाम
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग चाहिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पार्किंग स्थल न होने के चलते यहां हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। ऑफिस जाने वाले लोगों और छात्रों को स्कूल समय से पहुंचना एक चुनौती बना है। पेट्रोल पंप से लेकर ब्लॉक कार्यालय तक सुबह सात बजे से ही जाम लगना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
वाहन चालकों के मनमाने तरीके से अपने वाहनों को खड़ा करने तथा दिन भर मालवाहक वाहनों के बाजारों में सामान उतारने से जाम की स्थिति पैदा होती है, हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नगर पंचायत ने टैक्सियां खड़ी करने के स्थान निर्धारित किए गए हैं, लेकिन टैक्सी चालक उन स्थानों में अपने वाहन खड़े न कर स्टेशन बाजार से सवारियां भरने के लिए अपने वाहन ले आते हैं।
विज्ञापन
जाम की स्थिति से निपटने के लिए यहां कई ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है, लेकिन जाम लगने पर उनका कोई अता पता नहीं रहता है। पार्किंग की सुविधा न होने के चलते नगर के डाक बंगला रोड, मीना बाजार, हथरंगिया, गांधी चौक में वाहनों के मनमाने तरीके से खड़े होने के कारण खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोहाघाट। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा का कहना है कि नगर में वर्तमान में स्थायी पार्किंग व्यवस्था न होने के चलते अस्थायी रूप से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत चंपावत, टनकपुर आदि स्थानों के लिए जाने वाली टैक्सियों के लिए शिवालय मंदिर पास, बाराकोट, बर्दाखान, पुलहिंडोला, चमदेवल, रौंसाल आदि क्षेत्रों के वाहनों के लिए पंचेश्वर तिराहे, खेतीखान, पाटी, कर्णकरायत आदि क्षेत्रों के लिए खेतीखान रोड में वाहन खडे़ करने की व्यवस्था की गई है।