फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pankaj Tiwari became the Barakot block president of the Farmers Union

पंकज तिवारी किसान यूनियन के बाराकोट ब्लाक अध्यक्ष बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tiwari became the Barakot block president of the Farmers Union
बाराकोट में किसानों की समस्याओं का समाधान करने के साथ नए पदाधिकारियों का स्वागत करते किसान। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में बाराकोट ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए पंकज तिवारी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन सिंह करायत की अध्यक्षता और जिला संयोजक राजेंद्र पुनेठा के संचालन में हुई बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

किसानों ने सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि किसानों की फसलों को जंगली जानवर और लावारिस पशु लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिनसे बचाव की कोई योजनाएं नहीं बनाई जा रही हैं। किसानों का कहना था कि कृषि विभाग से समय से उन्हें कोई बीज नहीं मिलता है, निशुल्क बीज केवल चुनिंदा किसानों को ही दिया जाता है। शीतकाल में लगाए जाने वाले अखरोट, सेब, नाशपाती आदि के पौध भी उद्यान विभाग की ओर से अभी तक उपलब्ध नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान ब्लाक कार्यकारिणी के लिए पंकज तिवारी को अध्यक्ष, अंबादत्त जोशी उपाध्यक्ष, कल्याण सिंह अधिकारी कोषाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार जोशी को सचिव चुना गया। बैठक में केशव चौबे, मदन पुजारी, लक्ष्मण नाथ, महेश राम, दीवान सिंह, चंद्र सिंह, जोत राम, किशोर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed