फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Panchayat election candidates' expenditure audit will be conducted from August 13 to 30

Champawat News: पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की व्यय लेखा जांच 13 से 30 अगस्त तक

Tue, 12 Aug 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election candidates' expenditure audit will be conducted from August 13 to 30
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच 13 से 30 अगस्त तक की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने बताया कि जांच के लिए चंपावत विकासखंड के सदर कोषागार चंपावत, उप कोषागार लोहाघाट, उप कोषागार पाटी, बाराकोट कार्यालय में होगी। जिला पंचायत सदस्य पद के सभी उम्मीदवारों के लिए जांच स्थल सदर कोषागार चंपावत निर्धारित किया गया है। सभी प्रत्याशी निर्धारित अवधि में किसी भी कार्य दिवस पर अपने निर्वाचन व्यय लेखा पंजिका, समस्त बिल, वाउचर, शपथ पत्र और निर्वाचन से संबंधित बैंक पासबुक स्टेटमेंट लेकर स्वयं या अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से उपस्थित हों। व्यय लेखा सत्यापन के बाद सभी को इसे संबंधित विकासखंड कार्यालय या जिला पंचायत कार्यालय, चंपावत में जमा करना होगा। बताया कि जो प्रत्याशी समय पर व्यय लेखा दाखिल नहीं करेंगे। उन पर निर्वाचन नियमों के तहत प्रतिबंध लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed