{"_id":"5835ce4c4f1c1b262413c0a7","slug":"outstanding-student-award-in-karnkrayt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी कर्णकरायत के वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी कर्णकरायत के वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
कर्णकरायत में मेधावी छात्र पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी कर्णकरायत का 12वां वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम प्रभारी मेनका वर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। प्रधानाचार्य ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि शेर सिंह देव ने कॉलेज में अनुशासन, स्वस्थ शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए प्रधानाचार्य और उनके सहयोगियों कर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
उन्होंने हाईस्कूल के टॉपर सचिन मुरारी, इंटर के टॉपर विपिन सिंह और सरिता आर्या को चार-चार हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जीआईसी सुंई के प्रधानाचार्य बीपी बरनवाल, पूर्व नायब तहसीलदार श्याम सिंह ढेक ने भी विचार रखे। 11 गरीब बच्चों को स्वेटर बांटे गए। सालभर की गतिविधियों में शामिल रहे छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
वहां देर तक रंगारंग कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। प्रधानाचार्य बीएस बसेड़ा की अध्यक्षता में प्रवक्ता एसबी लाल ने संचालन किया। कार्यक्रम में एसके मिश्रा, अनार सिंह, हरीश भट्ट, प्रकाश गोस्वामी, मंजू विश्वकर्मा, गार्गी गंगवार, केशव राम आर्य, ईश्वरी टम्टा आदि थे।
विज्ञापन