{"_id":"604125a98ebc3e8c965c0714","slug":"order-for-investigation-in-the-matter-of-referring-a-pregnant-by-phone-champawat-news-hld417029410","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन से गर्भवती को रेफर करने के मामले में जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन से गर्भवती को रेफर करने के मामले में जांच के आदेश
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल आए बगैर डॉक्टर की ओर से फोन से गर्भवती महिला को रेफर करने के मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
मंगलवार को लोहाघाट के सुंई गांव से रात 11 बजे लोहाघाट से जिला अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला चंपा चतुर्वेदी (25) पत्नी राकेेश चतुर्वेदी को डॉक्टर ने बगैर देखे फोन से ही हायर सेंटर रेफर कर दिया था। डॉक्टर ने पारिवारिक वजह से अस्पताल आने से इंकार करते हुए गर्भवती महिला के बढ़े रक्तचाप के चलते रेफर करने का फोन पर निर्देश दिया। बुधवार सुबह लोहाघाट के निजी अस्पताल में चंपा का सामान्य रूप से प्रसव हुआ। डीएम विनीत तोमर की नाराजगी के बाद सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बृहस्पतिवार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी को तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
बाहरी डॉक्टर पर जिला अस्पताल में ऑपरेशन का आरोप
चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में अस्पताल से बाहर के एक डॉक्टर द्वारा इलाज करने के आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि यह बाहरी डॉक्टर इलाज के अलावा ऑपरेशन में भी हाथ बंटा रहा है। बताया जाता है कि इलाज करने वाला डॉक्टर पहले जिला अस्पताल में सेवा भी दे चुका है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। चिकित्सा कर्मियों से पूछताछ के अलावा सीसीटीवी की भी मदद ली जाएगी। (ब्यूरो)