फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One more corona positive in Tanakpur

टनकपुर में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
One more corona positive in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। शहर के एक होटल में क्वारंटीन पर रह रहे मुंबई से परिवार के साथ लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे ट्रॉमा सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। उसकी पत्नी और बच्चे का बुधवार को सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि 23 जून को मुंबई से लौटे 40 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी और बच्चे के साथ शहर के एक होटल में क्वारंटीन किया गया था। 25 जून को उसका सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया था। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

डॉ. ह्यांकी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इस व्यक्ति को बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद उसे दवाई दी गई, लेकिन फिलहाल उसमेें कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मिले व्यक्ति की पत्नी और बच्चे का बुधवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed