फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One injured in a peep-hole jeep accident

छिलकाछीना जीप हादसे के एक घायल की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
One injured in a peep-hole jeep accident
लोहाघाट पोस्टमार्टम हाउस में लगी लोगों की भीड। - फोटो : LOHAGHAT
पाटी/लोहाघाट (चंपावत)। पाटी के छिलकाछीना में बुधवार शाम को हुई जीप दुर्घटना में घायल पूर्व बीडीसी सदस्य और सरपंच विजय सिंह मौनी की मौत हो गई। इसी के साथ इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को लोहाघाट में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। अलबत्ता दो घायलों का अभी भी हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पाटी से थुवामौनी जा रही टाटा सूमो जीप (यूके 03 टीए/ 0642) पाटी से डेढ़ किलोमीटर दूर छिलकाछीना में करीब 400 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई थी। जीप चालक दीपक कुमार (30) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चार घायल ग्रामीणों में से एक विजय सिंह मौनी (52) पुत्र देवेंद्र सिंह की हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही पदमपुरी अस्पताल में मौत हो गई। तीन भाइयों में सबसे बड़े विजय अपने पीछे दो लड़के और एक लड़की को छोड़ गया है। बृहस्पतिवार को उप जिला अस्पताल के एमएस डॉ. जुनैद कमर और डॉ. रवींद्र बोहरा ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपे।
विज्ञापन

घायल पीआरडी जवान गोपाल राम (40) पुत्र दिलीप राम निवासी चौड़ाकोट और कल्याण सिंह (30) पुत्र दीवान सिंह का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। जबकि तीसरे घायल मदन राम (52) पुत्र देवराम निवासी थुवामौनी को पाटी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed