{"_id":"65ec9a91a3b6c0e8f5035604","slug":"one-dead-after-being-hit-by-unknown-vehicle-driver-absconding-champawat-news-c-229-1-shld1026-106128-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अज्ञात वाहन की चपेट में एक की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अज्ञात वाहन की चपेट में एक की मौत, चालक फरार
Sat, 09 Mar 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 09 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ एनएच पर मरोड़ाखान के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।
लोहाघाट थाने के निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात मरोड़ाखान के कालापानी तोक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त कृष्ण राम (42) पुत्र रामी राम निवासी राईकोट महर लोहाघाट के रूप में हुई। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
मृतक की पत्नी, दो नाबालिग बेटे और एक विवाहिता बेटी है। मां झूमाधुरी मेला समिति अध्यक्ष मोहन पाटनी, सुभाष विश्वकर्मा गिरीश राम, पुष्कर राम, भरत राम, शंकर राम आदि ने बताया कि परिवार में एक मात्र कमाने वाले की मौत होने से परिवार बेसहारा हो गया है। उन्होंने आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
--
सूखीढांग में पिकअप पलटा, बाल-बाल बचे लोग
चंपावत। पिथौरागढ़-चंपावत एनएच पर सूखीढांग के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। राहत की बात रही कि पिकअप में सवार लोगों को चोट नहीं आई। शनिवार को बरेली से पिथौरागढ़ जा रहा पिकअप (यूके 07 सीए 2336) सूखीढ़ांग के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि वाहन बरेली से आईसक्रीम लेकर पिथौरागढ़ जा रहा था। वाहन चालक ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया। संवाद