{"_id":"5e3d9a6f8ebc3ee5f03f2338","slug":"one-arrested-tanakpur-news-hld372639382","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से पर्स लूटने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से पर्स लूटने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में महिला का पर्स लूटने का आरोपी युवक।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पूर्व विवाह समारोह से लौट रही महिला का पर्स लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपी के पास से लूटा गया पर्स, आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि परिवार में आर्थिक तंगी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को जेल भेजा गया है।
बीती 31 जनवरी को सैलानीगोठ निवासी देवकी देवी पत्नी गंगा दत्त पुलिस कर्मी के विवाह समारोह से घर लौट रही थी। इस बीच संयुक्त चिकित्सालय के पास एक बदमाश उनके हाथ से पर्स लूटकर फरार हो गया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। एसएसआई राजेंद्र सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लुटेरे की सुरागकशी में जुटी पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ के बाद किरोड़ा पुल के पास से मूलरूप से गली नंबर 17 बनभूलपुरा हल्द्वानी निवासी मो. रिजवान को पकड़ लिया।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से पर्स और उसमें रखी सोने की नथ, सोने का मांग टीका, चेन, दो टुकड़े पीली धातु और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मनिहारगोठ में मो. आसिफ के घर में किराए पर रहता है। उसके पांच बेरोजगार भाई व दो बहनें है। घर में लगातार आर्थिक तंगी रहती है जिस कारण उसने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस टीम में एसएसआई डांगी के अलावा उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल शाकिर अली, पूरन सिंह शामिल थे।