{"_id":"1f8af73ed5f1ae4569961f74ff7da258","slug":"on-the-way-down-the-young-man-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में गिरकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Mon, 20 Apr 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
नगर से करीब 29 किमी दूर अमोड़ी के पास एक युवक पैदल रास्ते से करीब 50 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा ने चल्थी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सोमवार को देर शाम अमोड़ी निवासी चूड़ामणि (32) पुत्र केशवदत्त काम के बाद अपने घर जा रहा था। रास्ता खराब और अंधेरा होने के कारण एकाएक युवक का पैर फिसल गया और वह करीब 50 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन