{"_id":"5d39e0178ebc3e6cc92d6adb","slug":"off-line-admission-champawat-news-hld3503362180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफ लाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफ लाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग
विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में सीटें बढाने और ऑफ लाइन प्रवेश प्रकिया शुरू करने की मांग को लेकर प्राचार्य
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में स्नातक और स्नातकोत्तर में सीटें बढ़ाने और ऑफ लाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर छात्र संघ ने प्राचार्य के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गई तो छात्र सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। छात्र संघ अध्यक्ष संदीप बगौली के नेतृत्व में कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार गुरुरानी को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर में सीटें कम होने के कारण कई छात्र- छात्राओं को प्रवेश से वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई गरीब परिवारों के बच्चे प्रवेश न मिलने के कारण बाहरी महाविद्यालयों में जाने में असमर्थ हैं जो आगे की पढ़ाई छोड़कर घर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने स्नातक और स्नातकोत्तर में 200 सीटें बढ़ाने के साथ ऑफ लाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष अंकुर माहरा, छात्रा उपाध्यक्ष मनीषा विश्वकर्मा, सचिव बबीता अधिकारी, संयुक्त सचिव सौरभ सिंह मनराल, कोषाध्यक्ष सक्षम अधिकारी, विवेक पुजारी आदि थे।