फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   OFC disconnect, Communication service disrupted for 28 hours

ओएफसी कटी, 28 घंटे से ठप है बीएसएनएल की सेवा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
OFC disconnect, Communication service disrupted for 28 hours
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से की बीएसएनएल (भारत संचार सेवा निगम लिमिटेड) की संचार सेवा सोमवार शाम से ठप है। इसकी वजह से चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित रहे। बैंक के कामकाज पर भी बुरा असर पड़ा है। 18 घंटें बाद भी संचार सेवा सुचारू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब पांच बजे देवीधुरा-खेतीखान के बीच ओएफसी (ऑप्टीकल फाइबर केबिल) कट गई। इसके चलते चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, देवीधुरा, रीठा साहिब आदि क्षेत्रों के बीएसएनएल के फोन और मोबाइल सेवा ठप हो गई। ब्राडबैंड सेवा भी बुरी तरह प्रभावित रही। मंगलवार को बैंक व एटीएम की सेवा पर भी इसका बुरी तरह असर पड़ा है। जिले के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां अभी भी सिर्फ बीएसएनएल नेटवर्क है। इस वजह से गुमदेश, तल्लादेश, लधिया घाटी आदि क्षेत्रों की संचार सेवा पूरी तरह से बाधित रही। इधर बीएसएनएल अल्मोड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक एके गुप्ता का कहना है कि देवीधुरा-खेतीखान के बीच ओएफसी कटी थी। बाद में देवीधुरा से लमगड़ा के बीच भी तकनीकी दिक्कत आई। तकनीकी टीम को भेज इसे तुरंत दुरस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed