फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NVS 'school under-17 football champions

नवोदय विद्यालय बना अंडर-17 फुटबॉल का चैंपियन

Sat, 06 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 06 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
NVS 'school under-17 football champions
नवोदय विद्यालय बना अंडर-17 फुटबॉल का चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
 जवाहर नवोदय विद्यालय अंडर-17 फुटबॉल का चैंपियन बना। शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में उसने माडर्न स्कूल की टीम को दो गोल से हराया। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पूर्व फुटबॉलर कौशल साह ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में हुआ फाइनल मैच कांटे का रहा। पहले हाफ में नवोदय विद्यालय के लेफ्ट आउट निखिल ने बेहतरीन गोल कर टीम का खाता खोला। इसके कुछ समय बाद ही इसी टीम के सेंटर फारवर्ड अभिषेक ने एक और गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


दूसरा हाफ गोल रहित रहा। हालांकि माडर्न स्कूल की टीम ने शानदार खेल दिखाया। लगातार आक्रमण कर माडर्न स्कूल की टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन वे निशाने से दूर रहे। रेफरी अतुल अधिकारी, लाइनमैन कमल नाथ और त्रिभुवन थे। इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष विजय वर्मा, डीसी शर्मा, महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा और मुन्ना राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed