फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NSS volunteers made aware about road safety

Champawat News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Thu, 29 Feb 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 29 Feb 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers made aware about road safety
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में एनएसएस इकाई की ओर से एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति बिष्ट के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय से लेकर नगर के विभिन्न स्थानों तक जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने नगर में नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट का प्रयोग करने, यातायात के नियमों का पालन करने, ओवर स्पीड वाहनों का संचालन नहीं करने, शराब पीकर वाहन न चलाने आदि के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अपराजिता की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता डॉ. भूप सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आयोजित पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. अनीता सिंह, डॉ. रितु मित्तल, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. सुनील कुमार, सुनील राय, रोजी परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed