{"_id":"65e0bd45c116253d74084ae8","slug":"nss-volunteers-made-aware-about-road-safety-champawat-news-c-229-1-shld1026-105853-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क किनारे से मलबा नहीं हटाने पर व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क किनारे से मलबा नहीं हटाने पर व्यापारियों में रोष
Thu, 29 Feb 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम सभा पाटन पाटनी के चांदमारी तोक में लोनिवि ने नाली निर्माण किया। निर्माण का मलबा सड़क पर दुकानों के आगे डंप कर दिया। इससे लोगों और व्यापारियों को दिक्कत हो रहा है। उन्होंने लोनिवि से सड़क किनारे डंप मलबे को हटाने की मांग की है। सड़क पर वाहनों के चलने से मलबे के ढेर से उड़ रही धूल से व्यापारियों और लोगों को दिक्कत हो रहा है।
स्थानीय कमल गड़कोटी, विपुल शर्मा और रूप सिंह ने कहा कि अगर जल्द निर्माण का मलबा हटाकर नाली को नहीं ढका गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर, लोनिवि के ईई संजय चौहान का कहना है कि चांदमारी क्षेत्र में सड़क किनारे नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। नाली निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद सड़क किनारे पड़ी मिट्टी हटा दी जाएगी।
--
नाली निर्माण तो लेनिवि ने कर दिया, लेकिन मलबा हटाना भूल गई है। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। - व्यापारी महेश जोशी, व्यापारी।
विज्ञापन
--
दुकानों के आगे रास्ते में पड़ा मलबा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। इसके कारण बच्चे और लावारिस जानवरों के नाली में गिरने का खतरा बना रहता है। मलबे की धूल उड़ने से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। - कब्बू कुंवर, स्थानीय।