फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now the girl child is

सांस नली में फंसी बाली निकाल बच्ची की जान बचाई

Mon, 06 May 2019 11:25 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 06 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now the girl child is
दिल्ली के कलावती सरन चिल्ड्रंस अस्पताल में ऑपरेशन के बाद वार्ड में बालिका कामिनी फर्त्याल। - फोटो : अमर उजाला

सांस नली में फंसी सोने की बाली को निकालकर लोहाघाट की बच्ची की जान बचा ली गई गई। दिल्ली के सरकारी अस्पताल में सोमवार को करीब डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद यह बाली निकाली जा सकी। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी का सहारा लिया। सफल ऑपरेशन से बच्ची और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


लोहाघाट के स्व. कृष्ण सिंह फर्त्याल की बेटी कामिनी फर्त्याल (8) की सांस नली में सोने की बाली फंस गई थी। लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंपावत जिला अस्पताल के बाद बच्ची को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन संसाधनों के अभाव में उसकी सांस नली से बाली नहीं निकाली जा सकी।
विज्ञापन


बच्ची को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। यहां भी उपचार संभव नहीं हुआ तो बच्ची को पहाड़गंज के कलावती सरन बाल अस्पताल भेजा गया। परीक्षण के बाद सोमवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ब्रोंकोस्कोपी के जरिये बच्ची का ऑपरेशन किया और सोने की बाली निकाल ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के परिजन गिरीश सिंह ने बताया कि बच्ची पूरी तरह ठीक है। अभी उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। 

क्या है ब्रोंकोस्कोपी विधि : इस विधि के तहत चिकित्सक श्वसन मार्ग और फेफड़े की जांच करते हैं। नाक या मुंह के माध्यम से एक पतली ट्यूब (ब्रोंकोस्कोप) को गले में डाला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed