फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now people in black darkness will not cut the night

अब अंधेरे में रात नहीं काटेंगे डांडा-ककनई के लोग

Tue, 04 Apr 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 04 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दूरस्थ डांडा और ककनई ग्राम पंचायत के दिन जल्द बहुरेंगे। इन दोनों ग्राम पंचायतों के लोगों की रात अब अंधेरे में नहीं कटेगी। इन दोनों पंचायतों में बिजली का काम पूरा करने के बाद विभाग ने लाइन को चार्ज कर दिया है। इस महीने के आखिर में ग्रामीणों को बाकायदा कनेक्शन दे दिया जाएगा। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड बुधवार को दोनों ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर कनेक्शन के लिए आवेदन लेगा।

करीब एक हजार की आबादी वाले चंपावत विकासखंड के डांडा और ककनई ग्राम पंचायत के लोगों की दुनिया बदलने वाली है। इन दोनों ग्राम पंचायतों में बिजली लाइन का काम पूरा कर लिया गया है। विभाग ने पिछले साल से सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत यहां बिजली लाइन बिछाने का काम शुरू किया था। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर रमेश चंद्र पंत ने बताया कि डांडा और ककनई ग्राम पंचायतों में लाइन बिछाने, ट्रांसफार्मर सहित सभी काम पूरा कर लाइन को चार्ज कर दिया गया है। कैंप के जरिए विभाग ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन के लिए प्रेरित करेगा। आवेदन करने के चार हफ्ते के भीतर बिजली कनेक्शन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान खष्टी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह बोहरा ने कहा कि बिजली लाइन का काम पूरा होने से इलाके की तस्वीर बदल जाएगी। बिजली आने से सबसे अधिक लाभ इलाके के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। जिन्हें अब तक लैंप के सहारे पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed