फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now children will be treated in schools

Champawat News: अब विद्यालयों में होगा बच्चों का उपचार

Fri, 07 Feb 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 07 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Now children will be treated in schools
चंपावत। विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण विद्यालय स्तर पर हो सकेगा। इसके लिए सरकार की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य की भली-भांति परख हो सकेगी। बीमार बच्चों को समय से उपचार भी मिल सकेगा। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण की पहल पर अब विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर पूरे एक पीरियड की कक्षा संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा वादन के तहत प्रार्थना सभा से पहले वादन तक विद्यालयों में अध्ययनरत बालक और बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी संदर्भ में चिकित्सा विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, शिक्षा विभाग सहित अन्य विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। स्वास्थ्य जागरूकता पर चर्चा-परिचर्चा, संवाद सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर इन गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में तीन और 29 जनवरी को मुख्य सचिव उत्तराखंड की अध्यक्षता में एनएचएम की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालयों में अन्य वादनों की तरह स्वास्थ्य शिक्षा वादन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ फरवरी से हो जाएगी स्वास्थ्य पीरियड की शुरुआत

चंपावत। प्राथमिक शिक्षा के विद्यालयों में माह का पहले शनिवार यानि आठ फरवरी से स्वास्थ्य पीरियड की शुरुआत कर दी जाएगी। दूसरे शनिवार को भी यह पीरियड पूर्व की भांति संचालित होगा। यह प्रक्रिया प्रत्येक माह चलेगी। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी गई है।

कोट
जिले के प्रारंभिक शिक्षा के सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए बृहद स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। खंड के माध्यम से सभी प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य राइंका, राउमावि, राउप्रावि, राप्रावि को निर्देश जारी किए गए हैं। - मान सिंह, जिला शिक्षाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed