फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nodal and assistant nodal officers appointed for three-tier panchayat elections

Champawat News: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Mon, 23 Jun 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 23 Jun 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Nodal and assistant nodal officers appointed for three-tier panchayat elections
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत मनीष कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल, प्रभारी और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। नामित अधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, समयबद्धता और पूर्ण निष्ठा से करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


डॉ. जीएस खाती उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), एसपी अजय गणपति को कानून व्यवस्था का नोडल और एडीएम जयवर्धन शर्मा को निर्वाचक नामावली, एमसीसी नोडल और एसडीएमों को सहायक नोडल अधिकारी, जीवन चंद्र कलौनी को नोडल प्रशिक्षण, प्रकाश चंद्र उपाध्याय को प्रभारी नोडल नियुक्त किया है। कार्मिक प्रबंधन का एमएस बिष्ट को नोडल, ध्रुव रावत और अमित बूरा को सहायक प्रभारी अधिकारी, यातायात व्यवस्था सुरेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी, मनोज बगोरिया को प्रभारी और लेखन मतदान मतपत्र मतगणना सामग्री के लिए दिनेश सिंह दिगारी को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

भूपेंद्र कुमार आर्या, उमेद राम जौला और सभी सहायक विकास अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी और विद्युत व्यवस्था का विजय कुमार सकारिया और लॉजिस्टिक व्यवस्था, वीडियोग्राफी, वेब कास्टिंग का कुंवर सिंह बगड़वाल और कंट्रोल रूम देवेंद्र पटवाल को नोडल अधिकारी, चांदनी बंसल को सहायक नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह डाटा मैनेजमेंट कम्यूनिकेशन प्लान राजीव जायसवाल को नोडल, राजेश्वरी गर्ब्याल को प्रभारी और खानपान व्यवस्था प्रियंका भट्ट को नोडल अधिकारी,मनोज साह को सहायक नोडल अधिकारी, योगिता तिवारी को प्रभारी अधिकारी समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए नोडल और सहायक नोडल बनाया गया है।

प्रधान पद के लिए 10 और क्षेत्र पंचायत पद के लिए छह नामांकन पत्र बिके

चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत सोमवार को विभिन्न विकास खंडों में नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें विकास खंड पाटी में प्रधान ग्राम पंचायत पद के लिए दो, क्षेत्र पंचायत पद के लिए दो नामांकन पत्र और लोहाघाट में प्रधान ग्राम पंचायत पद के लिए चार नामांकन पत्र और बाराकोट में प्रधान ग्राम पंचायत पद के लिए चार नामांकन पत्र, क्षेत्र पंचायत पद के लिए चार नामांकन पत्र की बिक्री हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed