फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No GIC CIPTI lab, experimental learning poses challenges for students

Champawat News: जीआईसी सिप्टी लैब नहीं, बच्चों के लिए प्रयोगात्मक पढ़ाई चुनौती बनी

Mon, 05 Jan 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 05 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
No GIC CIPTI lab, experimental learning poses challenges for students
चंपावत। जिले के जीआईसी सिप्टी में इंटरमीडिएट लैब नहीं होने से प्रयोगात्मक पढ़ाई करना बच्चों के लिए चुनौती बना हुआ है। लैब न होने से कक्षा 11 और 12 के विज्ञान वर्ग के 11 बच्चों को प्रयोगात्मक शिक्षण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लैब नहीं होने के कारण बच्चे भी विज्ञान लेने से बचते हैं।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज में वर्तमान में 128 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल में लैब न होने से बच्चों के भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रयोगात्मक कार्य करना टेढ़ी खीर साबित होता है। हाईस्कूल लैब में ही इंटर के बच्चों की प्रयोगात्मक कक्षाएं चलाई जातीं हैं। ऐसे में कभी कक्षा से बाहर तो कभी किसी कक्षा के अंदर भी प्रयोगात्मक कक्षाएं संचालित की जाती है। इससे बच्चों को प्रयोगात्मक पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य ने बताया कि इंटरमीडिएट लैब की शासन-प्रशासन से लगातार मांग की जा रही है। लैब की सुविधा होने से बच्चों का प्रयोगात्मक पठन-पाठन और बेहतर हो सकेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में इंटरमीडिएट लैब की मांग के लिए शासन-प्रशासन से पत्राचार किया गया है। विभाग को भी समय-समय पर अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed