{"_id":"5b5611f44f1c1b51748b6a4a","slug":"no-clue-of-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे किशोर को कोई सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे किशोर को कोई सुराग नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
शारदा नहर में डूबे किशोर की तलाश करता तैराक दल।
- फोटो : amar ujala
शारदा नहर में रविवार शाम डूबे किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस विभाग के तैराक, गोताखोरों और स्थानीय तैराकों ने शारदा नहर में डूबे किशोर की काफी तलाश की।
मझगांव निवासी किशोर राहुल सिंह पुत्र नवल सिंह रविवार को साइकिल से गढ़ीगोठ से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। धनुषपुल के पास शारदा नहर स्थित साइफन पर बने पैदल पुल से अचानक वह शारदा नहर में गिर गया। उसकी साइकिल पैदल पुल की मुंडेर पर मिली। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि किशोर की तलाश में बनबसा के अलावा टनकपुर से भी पुलिस तैराक और गोताखोरों को बुलाया गया है।
सीओ आरएस रौतेला ने कहा कि तैराकों ने कांटा डाल शारदा नहर को खंगाल दिया मगर राहुल का पता नहीं चल सका। इन दिनों नहर में पानी भी पर्याप्त है। नहर की फुल लोड क्षमता साढ़े ग्यारह हजार क्यूसेक है।