{"_id":"57bb30b74f1c1b9663d4fe97","slug":"nh-truck-caught-in-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच में ट्रक फंसने से ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच में ट्रक फंसने से ट्रैफिक जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
एनएच में ट्रक फंसने से ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बिचई गांव में निर्माणाधीन पुलिया के पास सड़क धंसने से सामान लदा एलपी ट्रक फंस गया। ट्रक के फंसने से राजमार्ग में करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामान करना पड़ा। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे बनबसा की ओर से आ रहा सामान लदा ट्रक जैसे ही पुलिया निर्माण स्थल के पास पहुंचा तो वहां सड़क में किए गए भरान में ट्रक के टायर धंस गए और ट्रक फंस गया।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे तक राजमार्ग में यातायात बाधित रहा, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिया के दोनों ओर वाहन फंसे रहे, जिन्हें बाद में मनिहारगोठ मार्ग से भेजा गया। एसडीएम नरेश दुर्गापाल के निर्देश पर एनएच की कार्यदायी एजेंसी ने दोपहर करीब चार बजे फंसे ट्रक को निकलवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन