{"_id":"68cae9c78f1544fcdb024a93","slug":"nh-remained-closed-for-two-hours-in-swala-champawat-news-c-229-1-cpt1001-129504-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वाला में दो घंटे बंद रहा एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वाला में दो घंटे बंद रहा एनएच
Wed, 17 Sep 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला और टिपनटाप में मलबा आने से दो घंटे यातायात बंद रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को स्वाला में सुबह छह से आठ बजे और टिपनटाप में सुबह छह से साढे छह बजे तक यातायात बंद रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो घंटे बाद एनएच में आवाजाही शुरू हो पाई। पुलिस की ओर से एनएच में 16 टन से अधिक भार वाले वाहनों के लिए आवाजाही बंद की गई है। जिले में पिछले 24 घंटे में चंपावत में छह मिमी, लोहाघाट में 0.5 मिमी, टनकपुर में 40 मिमी और बनबसा में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुख्यालय में सुबह सात बजे तक बारिश रही। इसके बाद धूप खिल गई। संवाद
विज्ञापन