फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal removes PCR Teen Shade from disputed land of No Men's Land

नो मेंस लैंड की विवादित भूमि से नेपाल ने हटाया पीसीआर टीन शैड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nepal removes PCR Teen Shade from disputed land of No Men's Land
हटाने से पूर्व नेपाल की ओर से नो मेंस लैंड की विवादित भूमि पर रखा गया शांति पुनर्स्थापना गृह (पीसी? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। भारतीय प्रशासन की आपत्ति जताने के 21 दिन बाद नेपाल ने टनकपुर सीमा से लगे ब्रह्मदेव के विवादित नो मैंस लैंड से शांति पुनर्स्थापना गृह (पीसीआर) टिनशेड हटा लिया है। हालांकि पुलिया निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा नहीं भरा है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल की सीमा स्पष्ट नहीं होने से आए दिन सीमा पर अतिक्रमण का विवाद नेपाल की ओर से पैदा किया जाता है। नेपाल की ओर से गत 12 मार्च को भी विवादित नो मैंस लैंड पर पुलिया निर्माण के लिए खोदाई और शांति पुनर्स्थापना गृह (पीसीआर) का टिनशेड रखे जाने पर विवाद खड़ा हो गया था। भारतीय प्रशासन की आपत्ति के बाद नेपाल ने पुलिया का निर्माण रोक दिया था और टिनशेड को हटाने का भरोसा दिया था। पर 21 दिन बाद भी अतिक्रमण की यथा स्थिति बनी रही। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नेपाल ने पीसीआर टिनशेड को विवादित भूमि से हटाकर नेपाल की ओर शिफ्ट कर लिया है। भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों ने भी टिनशेड हटाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed