फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal Instructions for intensive checking on India-Nepal border

Champawat News: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल सघन चेकिंग के निर्देश

Wed, 28 Feb 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 28 Feb 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Nepal Instructions for intensive checking on India-Nepal border
मनिहारगोठ चौकी का निरीक्षण करते एसपी अजय गणपति। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 और श्री मां पूर्णागिरि मेले के मद्देनजर थाना टनकपुर और बनबसा क्षेत्र की भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित चौकी मनिहारगोठ टनकपुर, शारदा बैराज पुलिस चौकी, इमीग्रेशन चेक पोस्ट बनबसा का निरीक्षण किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीमांत मुद्दों, बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। चौकियों पर तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों से उनकी समस्याएं पूछीं।
विज्ञापन

बुधवार को हुए निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन करने वाले व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने, मादक पदार्थो, मानव तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट, बीजा की गहनता से जांच करने, सीमा पर स्थित अन्य सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ शिवराज सिंह राणा, टनकपुर प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह, बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed