फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   National Highway: Debris came four times, traffic stalled for three hours

राष्ट्रीय राजमार्ग : चार बार मलबा आया, तीन घंटे ठप रही आवाजाही

Wed, 02 Aug 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 02 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
National Highway: Debris came four times, traffic stalled for three hours
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबे को हटाती मशीन। स्रोत आपदा प्रबंधन विभाग
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दिनभर कई बार आवाजाही बाधित रही। मलबा आने से चल्थी, अमोड़ी और स्वांला में यह मार्ग चार बार बंद हुआ। अलग-अलग समय में दिनभर में कुल मिलाकर तीन घंटे आवाजाही ठप रही। वाहनों के फंसने से यात्रियों को दुश्वारी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से सुबह 6:40 बजे से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। स्वांला के पास आए मलबे को 5:15 बजे साफ कर लिया गया। इसके बाद से दोपहर 2:30 बजे तक सड़क खुली रही लेकिन फिर 2:30 बजे से चल्थी, स्वांला और अमोड़ी में मलबा आया। एनएच खंड ने शाम चार बजे तक मलबा हटाकर आवाजाही सुचारू कराई।
विज्ञापन

किरोड़ा नाला उफान पर गांवों का तीन घंटे कटा रहा संपर्क

टनकपुर (चंपावत)। किरोड़ा नाले के उफान से बुधवार की सुबह पूर्णागिरि मार्ग के गांवों का सड़क संपर्क कटा रहा। इससे ग्रामीणों के साथ ही स्कूली जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा नाले का जलस्तर कम होने पर लोग गंतव्य के लिए रवाना हुए। बता दें कि क्षेत्र से लगे पहाड़ी सूखीढांग आदि पहाड़ी इलाकों में बारिश होते ही किरोड़ा नाल उफान पर आकर पूर्णागिरि मार्ग को बाधित कर देता है। बुधवार की सुबह छह से नौ बजे तक नाला उफान पर रहा जिससे पूर्णागिरि मार्ग के ग्रामीणों का टनकपुर से सड़क संपर्क कटा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले की बंद सड़कें
स्याला-पोथ, धौन-बजौन, बलूटा-पासम, चल्थी-नौलापानी, सिप्टी-अमकड़िया और धौन-बड़ौली सड़क।
चंपावत जिले की बारिश का आंकड़ा (मिमी में)
चंपावत : 16
लोहाघाट : 6
पाटी : 20
बनबसा : 161
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed