फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Naman's research paper published in internation journal

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ हिंदी रिसर्च में छपा नमन का शोध पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Naman's research paper published in internation journal
Naman's research paper published in internation journal
जिले के युवा साहित्यकार नमन जोशी का शोध पत्र इंटरनेशनल जर्नल ऑफ हिंदी रिसर्च में प्रकाशित हुआ है। शोध पत्र का प्रकाशन हिंदी के गुप्त भूषण कुमाऊंनी लोकसाहित्य एवं साहित्य शीर्षक से किया गया है। शोध लेख में कुमाऊंनी बोली को हिंदी भाषा से जोड़ने का प्रयास किया गया है और कुमाऊंनी साहित्य के आरंभिक काल तथा हिंदी साहित्य के रीतिकाल का संक्षिप्त तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया है।
विज्ञापन

नमन जोशी बताते हैं कि शोध पत्र में कुमाऊंनी साहित्य परंपरा को स्पष्ट करने का प्रयत्न किया गया है ताकि कुमाऊंनी के पहले कवि गुमानी पंत एवं कृष्णा पांडेय आदि रचनाकारों की काव्य दृष्टि को हिंदी आलोचकों के बीच लाया जा सके।
विज्ञापन

नमन का कहना है कि शोध पत्र निष्कर्ष स्वरूप अपने शीर्षक के अनुरूप कुमाऊंनी लोकसाहित्य एवं साहित्य को हिंदी के गुप्त आभूषण सिद्ध करता है जो स्वयं ओझलता में रहकर हिंदी भाषा को उज्ज्वलित एवं अलंकृत करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वह कारण अब भी संदेह सूचक है, जिसके परिणामस्वरूप कुमाऊंनी साहित्य एवं इसके साहित्यकारों को हिंदी साहित्य के चर्चित इतिहास ग्रंथों से उपेक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल की उम्र में उपन्यास लिख बटोरीं चर्चाएं
चंपावत। साहित्यकार नमन जोशी ने महज 14 साल की उम्र में मेड एलियन नामक उपन्यास लिखकर खूब चर्चाएं बटोरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययन के दौरान उनका काव्य संग्रह खौफ जब गली बदल ले भी काफी चर्चा में आया।

वर्तमान बाल विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं नमन
चंपावत। नमन जोशी वर्तमान में राज्य की बाल विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं। बच्चों के अधिकारों से जुड़े विषयों के साथ ही वह बोर्ड परीक्षा से डर नहीं नामक अभियान के माध्यम से बोर्ड परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा का खौफ खत्म कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed