बनबसा (चंपावत)। बनबसा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में नगला इलेवन ने मच्छीझाला इलेवन को हरा अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ गोविंद चंद और मोहन चंद ने किया। मैच में दो विकेट लेने और 30 रन बनाने वाले विजेता टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ललित नेगी मैन ऑफ द मैच रहे।
सिमेंटेड ग्राउंड भजनपुर में चल रही बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को नगला इलेवन और मच्छीझाला इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी कर मच्छीझाला इलेवन ने निर्धारित 24 ओवरों में 107 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक 47 रनों का योगदान आनंद ने दिया। नगला इलेवन के बॉलर ललित, कैंडी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में नगला इलेवन ने छह विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। सर्वाधिक 37 रन पंडित और 30 रन ललित ने बनाए। कपिल चंद, किशन और स्कोरर सूरज निर्णायक थे। बृहस्पतिवार को खेले गए टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला केनाल इलेवन ने बिचई इलेवन का हरा अगले चक्र में प्रवेश किया। वहां आयोजक कपिल चंद, विक्रम चंद, विनोद चंद ने सहयोग दिया।