फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nagarunghat fair also postponed

नगरूंघाट मेला भी स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nagarunghat fair also postponed
भारत नेपाल सीमा में महाकाली नदी के तट में लगने वाले नगरूघाट मेले की तैयारियों पर चर्चा करते ग्राम - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित महाकाली नदी तट पर कार्तिक पूर्णिमा की रात लगने वाला नगरूंघाट मेले पर भी कोरोना का साया पड़ गया है। कोविड गाइडलाइन के अनुपालन में आयोजन समिति ने इस वर्ष मेले को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में मंदिर समिति के सचिव भुवन चंद्र भट्ट ने बताया कि इस बार कोविड के चलते प्रशासन की ओर से मेला आयोजन की अनुमति नहीं दी जा रही है। मंदिर के पुजारी और देवडांगर गंगा दत्त पांडेय की राय के आधार पर समिति ने तय किया गया कि इस बार मेला नहीं लगेगा। ढोल-दमाऊं नहीं बजाए जाएंगे। इस वर्ष 29 नवंबर को प्रस्तावित मेले में सीमित संख्या में श्रद्धालु अपने गांवों में जाकर नागार्जुन देवता की पूूजा, अर्चना करेंगे। बैठक में पहुंचे पंचेश्वर के कोतवाल अनुराग सिंह ने मेला और सीमा संबंधी गतिविधियों की जानकारी लेकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। नगरूंघाट मंदिर और मेला समिति के अध्यक्ष जगदीश कलौनी की अध्यक्षता में सतीश चंद्र पांडेय ने संचालन किया। इस दौरान मडलक चौकी प्रभारी एचआर महर भी रहे। बैठक में ग्राम प्रधान चंद्रकांत तिवारी, खष्टीबल्लभ पांडेय, विक्रम सामंत, रमेश चंद, गणेश बोहरा, गंगा दत्त पांडेय, प्रेम सिंह, शंकर राम, बहादुर चंद, पुष्कर चंद, दीप पांडेय, मोहन चंद, प्रकाश पांडेय, मोहन चंद्र पांडेय, रमेश चंद्र, त्रिलोक चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed