{"_id":"66a9f2150318b864ca0fc028","slug":"nagar-panchayat-president-renu-aggarwal-mother-in-law-dies-after-being-hit-by-train-in-banbasa-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ट्रेन से कटकर नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल की सास की मौत, पटरी पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ट्रेन से कटकर नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल की सास की मौत, पटरी पार करते समय हुआ हादसा
Wed, 31 Jul 2024 01:43 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:43 PM IST
सार
बनबसा रेलवे फाटक गेट संख्या 40 सी पर ट्रेन से कटकर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल की सास की मौत हो गई है। बताया जा रही है वह रेलवे की पटरी पार कर रही थी तभी हादसा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बनबसा रेलवे फाटक गेट संख्या 40 सी पर ट्रेन से कटकर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल की सास की मौत हो गई है। बुधवार की सुबह दोराई समर स्पेशल ट्रेन संख्या 05098 की चपेट में आई (66) वर्षीय केसर देवी पत्नी स्वर्गीय भागीरथ मल अग्रवाल निवासी संजय अग्रवाल ट्रेडर्स भजनपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital: सुप्रीम कोर्ट ने IFS चतुर्वेदी के मामले की सुनवाई के लिए किया तीन जजों की बेंच का गठन, जानें मामला
विज्ञापन
बताया जा रही है वह रेलवे की पटरी पार कर रही थी। सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस उन्हें इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय टनकपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन