{"_id":"57fbca5f4f1c1b695228ecd3","slug":"more-than-fifteen-thousand-pilgrims-visit-the-goddess","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए देवी के दर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए देवी के दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 10 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
नवमी पर्व पर मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को उत्तर भारत के सुविख्यात मां श्री पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। दशहरा अवकाश होने के कारण देवी के दर्शन के लिए करीब पंद्रह हजार से अधिक भक्तों की भीड़ पहुंची।
नवरात्रों में पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन को हर दिन देश के कोने-कोने से बढ़ी तादात में श्रद्धालु पहुंचे। अब तक करीब पौने तीन लाख से अधिक भक्त देवी के दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को नवमी पर भक्तों की भीड़ में इजाफा हुआ। भीड़ के मद्देनजर प्रशासन व्यवस्थाओं को लेकर खासा चौकन्ना बना रहा। एसडीएम अनिल चन्याल और सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि धाम में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक व्यवस्थित ढंग से देवी के दर्शन किए। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूर्णागिरि के साथ ही टनकपुर के शारदा स्नानघाट और पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव एवं महेंद्रनगर बाजारों में खासी रौनक बनी रही।
टैक्सी यूनियन ने लगाया भंडारा
नवमी पर टैक्सी यूनियन ने रेलवे क्रॉसिंग पर भंडारा लगाया। इस मौके पर टनकपुर से पूर्णागिरि तक निशुल्क टैक्सियों का संचालन भी किया गया। वहां पर अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, अनिल सिंह, श्याम सुंदर, पप्पू आदि ने सहयोग दिया।