फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than 25 thousand devotees visited Maa Purnagiri

Champawat News: 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन

Fri, 29 Mar 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 29 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
More than 25 thousand devotees visited Maa Purnagiri
पूर्णागिरि धाम टनकपुर। मां पूर्णागिरि मेले में चौथे दिन 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं मां के दर्शन किए। वहीं यात्रा को पूरा करने के लिए करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने पड़़ोसी देश नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थिति बाबा सिद्धनाथ की पूजा अर्चना की। टनकपुर से ब्रह्मदेव मंडी जाने वाले रास्ते में श्रद्धालुओं का रेला जयकारों के साथ गुजरता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मां पूर्णागिरि धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ना शुरू हो गया। सुबह करीब 11 बजे प्रशासन ने ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर को जाने वाले निजी वाहनों को रोक कर चूका रोड में पार्क करा दिया। मात्र टैक्सी का संचालन किया गया। भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक जगह-जगह भक्तों का रेला होने से लंबी लाइन लगी रही। पुजारी पंडित मोहन पांडेय ने बताया कि मुख्य मंदिर में मां के दर्शन की बेहतर व्यवस्था रही। भैरव मंदिर थाने के एसओ हेमेंत कठायत ने बताया कि 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि इस बीच भैरव मंदिर के पास श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए खोले एलोपैथिक कैंप का संकेत न होने से श्रद्धालुओं को दिक्कत की बात सामने आई। बताया गया कि अनेक श्रद्धालु बुखार आदि होने पर दवा के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

इधर, मां के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन किए। मंदिर परिसर और ब्रह्मदेव मंडी बाजार में खासी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला दिखाई दिया। श्री सिद्धनाथ मंदिर संरक्षण समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह महता ने बताया कि शुक्रवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ के दर्शन किए। समिति के सचिव मोती सिंह, हीरा सिंह महता, मान बहादुर नाथ, करन सिंह अनेक सदस्यों के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। टनकपुर के शारदा घाट से बैराज मार्ग होकर ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर जाने के लिए श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा। ब्रह्मदेव मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहन देव पंत, दशरथ भारती ने कहा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
12 साल में बदल गई राह, अब मां के आसानी से हुए दर्शन
टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद खासी संख्या में नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा मंदिर परिसर में बाबा के दर्शन को बुजुर्ग, बच्चे, युवा उत्साहित नजर आए। यूपी के जिला बदायूं की तहसील बिनावर, दियूरीजीत निवासी रामवती का कहना था कि वह 12 साल पहले मां के दर्शन के बाद बाबा के दर्शन करने को आई थी, तब रास्ता भी खराब था और कई दिक्कतें आती थीं, अब बहुत कुछ बदल गया है। बृहस्पतिवार की रात तीन बजे मां के दर्शन के बाद सुबह आज यहां पहुंच गए। दोनों जगह अच्छे दर्शन हुए। इस बीच शारदा बैराज मार्ग से आ रहे यूपी के जिला शाहजहांपुर के तहसील पुंवाया, आमदार निवासी गुड्डी देवी सड़क किनारे बच्चों के साथ खड़ी नजर आईं। गुड्डी का कहना था उनका परिवार दूसरी बार मां के दर्शन को आया है, रात ढाई बजे दर्शन के बाद सुबह बाबा के दर्शनों के लिए गए। शाम की ट्रेन से लौट जाएंगे। अब पहले की तरह कई-कई दिन नहीं लग रहे हैं। संवाद

इनसेट
शारदा घाट पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान
टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम के प्रमुख पड़ाव क्षेत्र नगर के शारदा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। श्रद्धालु पिछले तीन दिनों से जान जोखिम में डालकर नदी के बड़े हिस्से में जान जोखिम में डालकर स्नान कर रहे थे। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीन से पानी का रुख घाट की ओर कराने का कार्य पूरा हुआ। घाट की ओर पानी की एक धारा आने से छोटे बच्चे, बुजुर्ग भी सुरक्षित स्नान कर सके। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed