फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More Refer Case in Champawat

Champawat News: अस्पताल दर अस्पताल भटक रही भिंगराड़ा की चोटिल महिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
More Refer Case in Champawat
हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज कराती भिगराड़ा की जख्मी सरस्वती देवी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मवेशियों को चराने गई भिंगराड़ा निवासी वृद्धा को पहाड़ी से गिरने पर दो दिन के भीतर इन चार अस्पतालों में दस्तक देनी पड़ी। सरकारी अस्पताल में इलाज न मिलने पर वृद्धा को निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

नगर से 55 किमी दूर स्थित ग्राम भिंगराड़ा निवासी जगदीश सिंह की पत्नी सरस्वती देवी (65) शनिवार सुबह मवेशियों को चराने जंगल गईं थीं। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित सरस्वती खाई में गिर गईं। गिरने से उनके आंख, मुंह सहित कई जगह भीतरी चोटें आईं। चोटिल सरस्वती को खाई से निकाल सीधे 42 किमी दूर लोहाघाट अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल (डीएच) रेफर किया। फिर कुछ देर के इलाज के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर किया गया। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी का कहना था कि चोटिल महिला की देखभाल की गई लेकिन सीटी स्कैन की जरूरत के कारण शनिवार शाम को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति जगदीश सिंह का कहना है कि शनिवार रात एसटीएच पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने देखा लेकिन हालत में खास सुधार न होने पर वे रविवार को पत्नी को हल्द्वानी के ही एक निजी अस्पताल ले गए। उन्हें अंदरूनी चोट लगी है। जीभ भी कटी है। परिजनों का कहना है कि निजी अस्पताल के इलाज से कुछ राहत है।

चंपावत में मंजूर सीटी स्कैन लगने में हो रही देरी
चंपावत। जिले में सीटी (कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी) स्कैन की मशीन तीन महीने पहले स्वीकृत है। डीएच में अल्ट्रासाउंड कक्ष के पास की जगह को सीटी स्कैन मशीन के लिए तय भी कर लिया गया है लेकिन मशीन लगने में देरी से लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीटी स्कैन की सुविधा न होने से इसके लिए मोटी रकम खर्च कर रुद्रपुर, हल्द्वानी, बरेली जाना पड़ता है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि सीटी स्कैन शुरू होने में अभी तीन महीने और लगेंगे। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने मशीन के लिए कार्यादेश दिया है। जिला अस्पताल में मशीन आने के बाद आगे का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed